फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सड़क पर घूम रहे मवेशियों को किया जा रहा शिफ्ट

Sun, 30 Aug 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र की सड़कों पर स्थानीय लोगों की ओर से मवेशियों को खुले में छोड़ने पर राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क पर घूम रहे करीब 10 मवेशियों में से कुछ को अन्यत्र शिफ्ट किया जा चुका है। कानों पर टैग लगे मवेशियों को उनके मालिकों तक पहुंचाया गया है जबकि बिना टैग वाले मवेशियों के मालिकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट ने पशुपालकों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात के मद्देनजर इस तरह की लापरवाही पर नगर पंचायत की ओर से आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें