फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर से एसटीएच हल्द्वानी शिफ्ट किए दोनों कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अल्मोड़ा के दोनों युवकों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें रुद्रपुर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही बृहस्पतिवार को रामपुर बॉर्डर से पकड़े गए आठ अन्य लोगों को भी जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया। सभी लोग चोरी-छुपे जिले की सीमा में घुस रहे थे। रुद्रपुर से कुल 38 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेजे गए हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। बुधवार को रामपुर बॉर्डर पर पकड़े गए पांच लोगों में से दो कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को बाहरी राज्यों से आ रहे आठ अन्य लोगों को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया। साथ ही रुद्रपुर से 38 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेजे गए। उधर, बाजपुर के बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मिले ट्रक क्लीनर के संपर्क में आए 44 लोगों को एहतियातन क्वांरटीन किया गया। क्लीनकर के परिवार के चार लोगों को आइसोलेट भी किया गया है। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों युवकों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों कोरोना पॉजिटिव युवकों की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच है। यह युवक महाराष्ट्र की एक कंपनी में काम करते हैं। वह महाराष्ट्र से दिल्ली होते हुए अल्मोड़ा जा रहे थे। बता दें कि जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या सात हो गई है, हालांकि इनमें से चार लोग सही हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें