रुद्रप्रयाग। स्वामी प्रेणायानन्द विद्या मंदिर ऊखीमठ में जन जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव एवं साइबर क्राइम से बचाव के प्रति जागरूक किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि नशा जीवन पर बुरा असर डालता है। इसलिए इससे दूर रहें। साथ ही अपने आसपास नशा करने वालों को नशा न करने के प्रति जागरूक करें। कहा कि होटल बुकिंग के नाम पर किसी ऑफर या अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। अपनी गोपनीय जानकारी किसी को साझा न करेें। साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें। इसके साथ ही महिला संबंधी अपराध होने पर 112 नंबर डायल करें। संवाद