फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद गैरसैंण में मनाएगा राज्य स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांतिदल 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस गैरसैंण में मनाएगा। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र चमोली ने कहा कि राज्य निर्माण के 21 वर्ष बीत जाने के बाद भी भाजपा व कांग्रेस सरकारें गैरसैंण को उत्तराखंड की राजधानी घोषित नहीं कर पाए हैं। सवा करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में बेरोजगारी प्रतिवर्ष बढ़ रही है। इस कारण युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है। उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता चमोली ने जारी बयान में कहा कि उक्रांद गैरसैंण के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ भ्रमण पर भी निशाना साधा। कहा कि पीएम ने उत्तराखंड के विकास को लेकर कोई बात नहीं कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें