फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: राज्य आंदोलनकारी नागेंद्र तिवारी की हादसे में मौत

Sun, 28 Sep 2025 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
उखीमठ। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पठाली गांव निवासी नागेंद्र तिवारी (55) की शनिवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद कुंड के समीप पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार रात करीब 9 बजे नागेंद्र तिवारी बाइक से मंदिर मार्ग की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में गिर गई। स्थानीय लोग नागेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उखीमठ ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें