फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भोजपत्र से निर्मित विशेष राखियां पीएम और सीएम को भेजीं

Sun, 23 Aug 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ऊखीमठ। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भोजपत्र से निर्मित विशेष राखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजी है। ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के तहत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया जिसके बाद पारंपरिक कौशल और सृजनशीलता से भोजपत्र को एक रक्षासूत्र का स्वरूप प्रदान किया गया। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इन अवसरों का लाभ उठाकर हमारी बहनें अपने हुनर को स्वरोजगार से जोड़ रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी अनीता पंवार, मीना भट्ट, धूमा देवी, संगीता देवी, योगेश गौड़, मास्टर ट्रेनर प्रेमलाल भारती, रेखा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें