फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण को मंडल बनाना छलावा : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार द्वारा गैरसैंण को मंडल घोषित करने के फैसले पर एतराज जताते हुए इसे जनता के साथ छलावा करार दिया। उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग की। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता प्यार सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के ठीक एक साल बाद उसे कमिश्ररी घोषित किया है, जो उचित नहीं है। सरकार गैरसैंण स्थायी राजधानी के मुद्दे को भटकाने का प्रयास करते हुए जनता के साथ छलावा कर रही है। कहा कि यदि सरकार सही मायने में पहाड़ की जनता का भला चाहती तो, गैरसैंण को पहले जिला और बाद में राजधानी घोषित करती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें