फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का लिया जायजा

Fri, 17 Apr 2026 04:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में शुक्रवार को साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने परेड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शारीरिक दक्षता के लिए दौड़ का भी आयोजन किया गया। एसपी ने परेड का निरीक्षण कर अधिकारी-कर्मचारियों के वर्दी एवं साज-सज्जा को परखा और परेड के दौरान जवानों को टोलियों में विभाजित कर टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का जायजा भी लिया। एसपी ने पुलिस लाइन परिसर, फैमिली क्वार्टर, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, स्टोर व शस्त्रागार का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें