फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी ने पुलिस कर्मियों को पढ़ाया नियमों का पाठ

विज्ञापन
रुद्रपुर में पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। यूपी और नेपाल बॉर्डर से आने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा का ध्यान देने के निर्देश जारी किए गए हैं। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने चेकिंग के दौरान होने वाले नियमों की जानकारी पुलिस को दी। इंद्रा चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों को उन्होंने बताया कि किसी भी वाहन को बिना जांच के नहीं आने दिया जाए। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सम्बंधित जरूरी कामों से जाने वाले वाहन चालकों को बेवजह परेशान न करें। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मी मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें