फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसआई विजेंद्र कुमाई को एसपी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने कोतवाली में तैनात एसएसआई विजेंद्र सिंह कुमाई को कोरोना वॉरियर के रुप में सम्मानित किया। इस मौके पर उन्हें प्रशस्ति पत्र व नकद धनराशि दी गई। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ने एसएसआई कुमाई द्वारा लॉकडाउन में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन विषम हालातों में जनपद में पुलिस के कार्मिक मित्र पुलिस की भावना की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। कहा कि कोतवाल केएस बिष्ट के नेतृत्व में एसएसआई कुमाई द्वारा जरूरतमंदों की मदद के साथ अन्य विभागीय कार्यों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर रहे हैं। इधर, एसएसआई कुमाई ने कहा कि इस पुरस्कार के मिलने से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा कांस्टेबल नीलम आर्य और कांस्टेबल अभिषेक चौहान को भी कोरोना वॉरियर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें