फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: योजना का लाभ लेकर सोनम देवी बनीं आत्मनिर्भर

Tue, 04 Aug 2026 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। अति गरीब उत्थान योजना के तहत अत्यंत गरीब परिवारों को स्थायी आजीविका से जोड़ने व आर्थिती का सशक्त माध्यम बन रहा है। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत संचालित इस योजना कार्यक्रम ने जखोली ब्लॉक के चौरा गांव की सोनम देवी की जिंदगी बदल दी है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को योजना से मिली सहायता के बाद उन्होंने मुर्गी पालन शुरू कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। ग्राम स्तर पर सर्वेक्षण के बाद सोनम देवी का चयन योजना के लिए किया गया। प्रशिक्षण के बाद उन्हें 35 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई जिससे उन्होंने मुर्गी पालन का कार्य शुरू किया। इससे अब उन्हें नियमित आय होने लगी है और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। सोनम देवी ने कहा कि समय पर मिले मार्गदर्शन और सहयोग से गरीब परिवार भी सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर बन सकते हैं। अब घरेलू जरूरतें पूरी होने के साथ बचत भी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें