अगस्त्यमुनि। भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से आयोजित पांच दिवसीय राज्य जांच शिविर परीक्षा में अगस्त्यमुनि महाविद्यालय की एमए भूगोल विषय की छात्रा कुमारी सोनाली बछेती ने राज्य पुरस्कार की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बीते वर्ष सितंबर से नवंबर तक भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड द्वारा प्रादेशिक कैंपिंग सेंटर भोपाल पानी देहरादून में जांच परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षाा का परिणाम इस वर्ष बीते 23 जून को घोषित किया गया है, जिसमें पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि की छात्रा सोनाली बछेती ने सफल रही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, रोवर्स प्रभारी डॉ. अखिलेश्वर कुमार द्विवेदी और रेंजर्स प्रभारी डॉ. चंद्रकला नेगी को दिया। छात्रा को अब राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी जी ने कहा कि सोनाली ने कॉलेज का मान बढ़ाया है। संवाद