फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पुलिस लाइन रतूड़ा में जवानों ने किया योग

Tue, 09 Dec 2025 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
पुलिस लाइन रतूड़ा में योग करते पुलिस के जवान - पुलिस
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस लाइन रतूड़ा में मंगलवार को सभी पुलिस जवानों तथा फायर फाइटरों को जीवन में योग के महत्व एवं योग से होने वाले लाभ के संबंध में अवगत कराते हुए शारीरिक रूप से स्वस्थ तथा मानसिक रूप से फिट रहने के लिए सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षिकों ने सभी को स्वस्थ शरीर तथा अनुशासित जीवन का सन्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस लाईन रतूड़ा में तैनात योगा प्रशिक्षक मुख्य आरक्षी दौलत सिंह द्वारा योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अवगत कराया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य अपितु मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। उनके द्वारा सूक्ष्म प्राणायाम, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए अपनी दिनचर्या में शामिल करने हेतु अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें