फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में जवानों ने बर्फ हटाकर खोला रास्ता

Wed, 28 Jan 2026 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में शीतकाल के दौरान कठिन चुनौतियों के बीच उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान धाम में कड़ी सुरक्षा में लगे हुए हैं। इन दिनों धाम में तापमान माइनस 16 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं इन कठिन परिस्थितियों में भी आईटीबीपी और पुलिस के जवान अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। बीते दिनों यहां बर्फबारी हुई अब फिर से मंगलवार को यहां अच्छी बर्फबारी हुई तो करीब पांच फीट तक बर्फ जम गई। बुधवार को जब मौसम खुला तो जवानों ने बर्फ हटाकर संपर्क मार्गों को खोला। इसके साथ ही जवानों ने अपने बैरक के आसपास से भी बर्फ हटाई। इन दिनों केदारनाथ धाम में पुलिस के 4 और आईटीबीपी के 30 जवान मौजूद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें