पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सोबन सिंह नेगी को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि कुंवर सिंह भंडारी को उपाध्यक्ष, जशोधर प्रसाद सेमवाल को महामंत्री व कैलाश नेगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में नीरज मेहता, सुरेंद्र सिंह, गंभीर सिंह, विक्रम सिंह व सुजान सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर अर्जुन सिंह, बीरेंद्र सिंह, राज भरत पटवाल, विमल, प्रवीन, रवींद्र, दीपक, बालम सिंह, पुरुषोत्तम, गुमान सिंह, भारत भूषण आदि मौजूद थे।