फोटो
चोपता। तुंगनाथ मोटर मार्ग को लेकर मोहनखाल-किनझाणी-तुंगनाथ संघर्ष समिति का आंदोलन 37वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा। रविवार को पूर्व विधायक मनोज रावत ने दूसरी बार धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की मांग पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। एक महीने से अधिक समय हो गया है लेकिन कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति सामने आने को तैयार नहीं है। धरना देने वालों में समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी, सचिव वासुदेव नेगी, उपाध्यक्ष दीपक थपलियाल, सहसचिव अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजीव नेगी, प्रदीप, राजेश सिंह आदि शामिल रहे। संवाद