फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी ने 19 तकनीकी कर्मचारियों को घर बैठाया

विज्ञापन
रुद्रपुर सिडकुल में कंपनी गेट में प्रर्दशन करते कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। लॉकडाउन का असर सिडकुल की फैक्ट्रियों पर भी पड़ा है।ग्रीन पैनल कंपनी का प्रोडक्शन ठप होने पर कंपनी प्रबंधन ने 30 अप्रैल को 19 स्थाई तकनीकी कर्मचरियों को घर बैठा दिया है। कर्मचारियों को कंपनी से निकाल देने का अंदेशा होने पर उन्होंने शनिवार को कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया। सिडकुल की सेक्टर-9 स्थित ग्रीन पैनल कंपनी में प्लाई वुड बनती है। शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों ने कंपनी गेट के आगे प्रर्दशन किया। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी की ओर से जबरन लॉकडाउन में कंपनी में काम करने के लिए बुलाया गया। नौ अप्रैल से 30 अप्रैल तक कंपनी में काम करवाया गया। कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 30 अप्रैल को प्रबंधन ने रिजाइन करने के बाद ही वेतन का भुगतान करने को कहा। इस पर कर्मचारी भड़क गए और दो अप्रैल को कंपनी गेट पर पहुंच गए। जहां सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन अब अन्य कर्मचारियों से काम करवा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सुनील, रामजनम, रविंद्र, संतोष, कमलेश, नत्थुराम, अजय, हरीश, राजेश आदि थे। इधर, एचआर हेड दीप चंद्र ने बताया कि कंपनी में कच्चा माल नहीं मिलने के कारण प्रोडक्शन बंद है। लॉकडाउन में कर्मचारियों से घर बैठने की अपील की है। कंपनी की हालत ठीक होने पर कर्मचारियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें