फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्रेयांशु प्रथम

Sun, 29 Nov 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुप्तकाशी। एफटीटीसी फाउंडेशन गबनीगांव की ओर से राइंका गुप्तकाशी में जूनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 130 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में श्रेयांशु ने प्रथम, कार्तिक नेगी ने द्वितीय और स्तुति नौटियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फाउंडेशन की ओर से प्रथम से चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। संस्था की मैनेजर सरिता देवी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में सहायक हैं। इस मौके पर प्राची राणा, विमल रावत, ओमप्रकाश गोस्वामी प्रियरंजन नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें