फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में शिवमहापुराण कथा शुरू

Sat, 01 Aug 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

केदारनाथ/फाटा। केदारनाथ धाम में विश्व शांति और सनातन धर्म के संवर्धन के उद्देश्य से 11 दिवसीय संगीतमय शिवमहापुराण कथा शुरू हो गई है। मुख्य आयोजक विशाल वीर सिंह सुखानी के नेतृत्व में बीकेटीसी, केदारसभा और तीर्थ पुरोहितों के सहयोग से आयोजित यह महायज्ञ 1 अगस्त से 11 अगस्त तक चलेगा। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार, पंचपूजन और भद्रमंडल स्थापना के साथ अनुष्ठान का आरंभ हुआ। इस दौरान करीब 200 श्रद्धालुओं ने सरस्वती नदी से भव्य जलकलश यात्रा निकाली और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच हनुमान ध्वजा की स्थापना की गई। पहले दिन कथा व्यास आचार्य शिवराम भट्ट ने भगवान शिव के दिव्य स्वरूप, वैराग्य और कल्याणकारी महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की यह वही पावन भूमि है जहां पांडवों को मोक्ष का मार्ग मिला था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें