फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शौर्य राणा का आईआईटी कोटा में चयन

Mon, 17 Aug 2026 03:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गुप्तकाशी। एमएल पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र शौर्य राणा का चयन राजस्थान के आईआईटी कोटा में कंप्यूटर साइंस में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार के साथ ही केदारघाटी में खुशी का माहौल है। शौर्य ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई एमएल पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी से की। इसी वर्ष इंटरमीडिएट में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर उसने जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। हाईस्कूल में भी उसने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। शौर्य के पिता दिनेश राणा शिक्षक और माता लीला राणा गृहिणी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप सेमवाल ने शौर्य की सफलता पर खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें