केदारनाथ विस से भाजपा ने पूर्व विधायक शैलारानी रावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह शनिवार अपना नामांकन करेंगी। प्रत्याशी घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इधर, शैलारानी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरी उतरेंगी। शनिवार को ऊखीमठ तहसील में अपना नामांकन करेंगी। इधर, भाजपा जिला महामंत्री अनूप सेमवाल ने बताया कि इस बार विस चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी कार्यकर्ता उत्साह से काम कर रहे हैं।