रुद्रपुर। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन से पांच जनवरी तक हुई राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अंडर 14 से कम आयु के बालिका वर्ग में होली चाइल्ड स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा शगुन सिंह ने लंबी कूद और 4 गुणा100 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता है। शगुन इससे पूर्व राज्य स्तर और नार्थ जोन स्तर पर कई स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। शगुन का विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक रोहिताश बत्रा, सचिव विकास बत्रा, प्रधानाचार्य मिंटू दुबे, उपप्रधानाचार्य प्रदीप जोशी, कोऑर्डिनेटर मंजू अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वजाहत खान, बीईओ एमडी गौतम, ब्लॉक खेल समन्वयक कैलाश राजपूत, कमल सक्सेना आदि थे।