फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शबरी मिलन और हनुमान प्राकट्य का हुआ मंचन

Thu, 28 May 2026 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। हिमालयन वीरांगना संस्था के माध्यम से नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित महिला रामलीला के सातवें दिन भक्ति और वीरता का महिला कलाकारों ने मंचन किया। लीला में शबरी का श्रीराम से मिलन, राम-लक्ष्मण व हनुमान का प्राकट्य व बाली वध की लीला का मंचन किया गया। शबरी मिलन के प्रसंग ने भक्ति, समर्पण और श्रीराम से हनुमान का प्रथम मिलन मंचन दर्शकों को भाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता सुशील भट्ट एवं शाकंभरी खत्री ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की। इस अवसर पर कुसुम नेगी, शर्मिला बगवाड़ी, रागिनी नेगी, ताजवीर बिष्ट ,जितेंद्र रावत, हिमांशु पंवार, शिवानी भट्ट, अमिता कुंवर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें