फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

Fri, 13 Mar 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि की एनएसएस इकाई की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय सौडी़ सिद्धनगर अगस्त्यमुनि में किया गया। प्राचार्य प्रो. केसी दुदपुड़ी ने स्वयंसेवियों से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देती है। इसके माध्यम से युवाओं में देश सेवा, समर्पण, सामाजिक उत्थान और व्यक्तित्व विकास की भावना विकसित होती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि शिविर स्वयंसेवियों को एक साथ रहकर एक-दूसरे के विचारों, भावनाओं और अच्छी आदतों से सीखने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तनुजा मौर्य ने कहा कि शिविर के माध्यम से नए मित्र बनाकर सामूहिकता और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि संगठन में ही शक्ति निहित होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें