फोटो
अगस्त्यमुनि। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत क्रीड़ा परिसर में ब्लॉक की 13 न्याय पंचायतों व नगर पंचायत अगस्त्यमुनि और तिलवाड़ा के विद्यालयों के 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों का चयन ट्रायल किया गया। चयन प्रक्रिया के तहत 30 मीटर फ्लाइंग दौड़, 6×10 शटल दाैड़, 600 मीटर दौड़, फॉरवर्ड बेंड एंड रीच, एक किलोग्राम मेडिसिन बॉल थ्रो व स्टैंडिंग ब्रॉड जंप प्रतियोगिता हुई। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि चयनित खिलाड़ी ब्लॉक स्तर से जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक शेर मोहम्मद, योगंबर कंडारी, खेल प्रशिक्षक उदय सिंह बर्तवाल, दीपक रावत, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद