अगस्त्यमुनि। बहुउद्देशीय क्रीड़ा परिसर में युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित नेटबॉल ट्रायल में 103 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने बताया कि ट्रायल के आधार पर मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए चार टीमों का चयन किया गया है। चयनित टीमें 15 अक्टूबर को देहरादून के लिए रवाना होंगी। वहां 16 से 18 अक्तूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। ट्रायल में गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग और जखोली क्षेत्र के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान, खेल प्रशिक्षक मनवर सिंह नेगी, दीपक रावत, दीपक बिष्ट और रितु नेगी समेत प्रशिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद