फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जिला स्तर के लिए 10-10 छात्र-छात्राओं का चयन

Tue, 04 Aug 2026 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय चयन परीक्षण का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम के क्रीड़ा प्रांगण में किया गया। इस चयन प्रक्रिया में आठ से 14 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 482 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य अमित कुमार भट्ट ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10-10 छात्र-छात्राओं का चयन जिला स्तर के लिए चयन किया गया है। जिला स्तर पर अंतिम रूप से चयनित प्रत्येक आयु वर्ग के 25-25 बालक-बालिकाओं को सरकार की ओर से प्रतिमाह 1500 की प्रोत्साहन छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में ब्लॉक खेल समन्वयक मनमोहन सिंह, प्रवीन ढौंडियाल, ब्लॉक एवरॉय प्रोत्साहन समन्वयक मनमोहन सिंह, प्रवीन ढौंडियाल, प्राथमिक समन्वयक, अनवर सिंह रावत, वरिष्ठ खेल शिक्षक हंसपाल सिंह और एनएसएस के शिक्षकों की भागीदारी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें