सातवें वेतनमान के आदेश जारी होने के सात माह बीत जाने के बाद भी साधन सहकारी समिति के कैडर सचिवों को वेतन नहीं मिल पाया है। उन्होंने जल्द वेतनमान का भुगतान नहीं होने पर सरकारी कार्यक्रम व सूचनाओं का सोमवार से बहिष्कार का निर्णय लिया है। साधन सहकारी समिति परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग की जा रही है। निदेशालय से आदेश भी जारी हो चुके हैं लेकिन विभाग द्वारा अब तक उन्हें वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कैडर सचिवों ने शीघ्र सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने पर नवंबर से विभागीय व बैंक बैठकों, सूचनाओं और सरकारी कार्यक्रमों का पूर्णरूप से बहिष्कार का निर्णय भी लिया है। इस अवसर पर महामंत्री सुरेंद्र गोस्वामी, लक्ष्मण बर्त्वाल, संजय सिमल्टी, मनोज सिंह, नरेश गौड, चैतराम डिमरी, नरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, दिनेश लाल आदि मौजूद थे। संवाद