फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने दूरदर्शन देखकर की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद होने से शुक्रवार को माध्यमिक के बच्चों के लिए दूरदर्शन पर गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के व्याख्यान का प्रसारण किया गया। रुद्रपुर में स्कूली बच्चों ने घर पर टीवी के माध्यम से व्याख्यान सुनकर पढ़ाई की। दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक दूरदर्शन पर ज्ञानदीप कार्यक्रम के तहत कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए व्याख्यान का प्रसारण किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने घरों अथवा कुछ विद्यार्थियों ने एक स्थान पर बैठकर व्याख्यान सुना। कुछ छात्रों ने लैपटॉप पर भी ऑनलाइन व्याख्यान सुना। रुद्रपुर के आदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज के छात्रों रमेश कुमार, जुगेश सरन, अंकित कुमार और अंकुश कुमार ने कहा कि दूरदर्शन पर व्याख्यान सुनकर काफी सीखने को मिला है। खंड शिक्षा अधिकारी मतादीन गौतम ने कहा कि ज्ञानदीप कार्यक्रम के तहत दूरदर्शन पर शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ा रहे हैं। प्रतिदिन इसके तीन एपिसोड प्रसारित होंगे। लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद हैं, ऐसे में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए दूरदर्शन के माध्यम से कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए व्याख्यान दिए जा रहे हैं। इसे बच्चे उत्तराखंड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें