फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्यूपुरी की बेटी रिया ने आईआईटी जैम में हासिल की 587वीं रैंक

Fri, 27 Mar 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सतेराखाल क्षेत्र के स्यूपुरी गांव की बेटी रिया बर्त्वाल ने आईआईटी जैम 2026 परीक्षा में 587वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रिया के पिता चंद्रमोहन सिंह बर्त्वाल ने रिया की सफलता को उनकी मेहनत और लगन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि रिया ने दून विश्वविद्यालय देहरादून से रसायन विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की। इससे पहले गोपेश्वर के पीस पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी करते हुए हाईस्कूल में 90.2 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उनकी इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट समेत क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें