फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
11 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने शहरी विकास मंत्री का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कूड़े से भरे कई वाहन खाली कराते हुए आंदोलन तेज करने की बात कही। सोमवार को नगर पालिका रुद्रप्रयाग में जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सरकार उनकी अनदेखी कर रही है, जिससे रोष पनप रहा है। उधर, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में आंदोलनरत सफाई कर्मियों ने मांगों के समर्थन में रैली निकाली। मौके पर शहरी विकास मंत्री का पुतला भी फूंका गया। इस मौके पर राकेश कुमार गोडियाल, नरेश कुमार, कैलाश, सुंदर सिंह पारछा, परशुराम, अमित कुमार, क्षेत्रपाल, रोतल कुमार, चांद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें