रविवार को नगर पंचायत द्वारा बाजार सहित प्रमुख स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया गया। साथ ही लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस मौके पर पर्यावरण मित्रों को सैनिटाइजर, ग्लब्स, मास्क सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत किमाणा-पैंज के ग्राम प्रधान संदीप पुष्पवान ने ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए निगरानी समिति का गठन किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए गांव में किसी प्रकार का कोई सामूहिक आयोजन नहीं होगा। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। बैठक में ग्रामीणों ने कोरोना जांच के लिए शिविर लगाने की मांग भी की।