समूण फाउंडेशन द्वारा सुमाड़ी-भरदार में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है। केंद्र का उद्घाटन करते हुए पुलिस उपाधीक्षक दीपक सिंह ने कहा कि जो बच्चे आर्थिक मजबूरी के कारण बेहतर शिक्षा से वंचित रह जाते हैं उनके लिए यह केंद्र लाभकारी साबित होगा। सामाजिक कार्यकर्ता वचन सिंह रावत, कृष्णानंद डिमरी, राजेंद्र सेमवाल, दर्मियान जखाल ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र स्थानीय युवाओं के करियर को नई दिशा देने का काम करेगा। इस मौके पर जिपं सदस्य भारत भूषण भट्ट, कुंवर सिंह पंवार, ग्राम प्रधान उमेद सिंह, व्यापार सभा अध्यक्ष विक्रम सजवाण, भगत चौहान, शांति भट्ट, अनिल रावत, दीपक बेडवाल, धीरेंद्र रावत, विजय मोहन पैन्यूली मौजूद थे।