स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को नगर क्षेत्र के संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे प्रवासियों में से 50 के सैंपल जांच के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजे दिए हैं। लॉकडाउन के दो माह में अभी तक जनपद से कुल 264 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से तीन पॉजिटिव व 160 निगेटिव आए हैं। शेष 101 सैंपल की रिपोर्ट सोमवार तक मिलने की उम्मीद है। बीते चार मई से बाहरी राज्यों से जनपद पहुंच रहे प्रवासियों की दिनोंदिन संख्या बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। पिछले चार दिनों में ही डेढ़ सौ सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि बाहरी प्रदेशों से लौट रहे प्रवासियों की ज्यादा से ज्यादा जांच सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। संवाद