फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: साहिल और अनामिका को चैंपियन का खिताब

Wed, 18 Mar 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी में त्रिदिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। शतरंज में नागेंद्र व शीतल, कैरम में प्रवीन व वंदना तथा बैडमिंटन में आयुष राणा व शीतल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आउटडोर प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में गोपी तथा 200 मीटर में साहिल ने पहला स्थान हासिल किया। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र साहिल रावत को चैंपियन छात्र और बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा अनामिका को चैंपियन छात्रा घोषित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों की वेशभूषा पर आधारित ड्रेस प्रतियोगिता हुई। साथ ही जीतू बगड़वाल नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज गैड़ी, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनोरम मित्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें