आध्यात्मिक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि वे कई दिनों से देवभूमि उत्तराखंड का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने केदारनाथ से देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए श्रद्धालुओं से उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर आने का आह्वान भी किया। गौरतलब है कि जग्गी वासुदेव तीन दिन पूर्व ऋषिकेश से मोटर साइकिल से केदारनाथ, बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए निकले थे। गुप्तकाशी से वे हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी पहुंचकर वे मोटर साइकिल से बदरीनाथ के लिए रवाना हो गए हैं। उनके भक्त वाहन साथ चल रहे हैं। संवाद