फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग की बेटी का अंडर-19 महिला क्रिकेट कैंप में चयन

विज्ञापन
उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के कैंप के लिए चुनी गई रुद्रप्रयाग की साक्षी कठैत। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बंगोली गांव की की साक्षी कठैत का उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के कैंप के लिए चयन हुआ है। इन दिनों साक्षी काशीपुर में चल रहे कैंप में अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

बंगोली गांव के भरत सिंह कठैत व संगीता देवी की बेटी साक्षी ने कक्षा आठवीं से क्रिकेट को अपना करिअॅर चुन लिया था। पिता भरत सिंह ने बेटी का पंजीकरण जिला क्रिकेट एसोसिएशन में कराया। वहीं, जिला मुख्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशांत बिष्ट से कोचिंग कराई। गुलाबराय के मैदान में छात्रा ने कोच से मिले दिशा-निर्देशों के तहत अपनी विकेट कीपिंग और बल्लेबाजी को निखारा।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन में अलग-अलग आयुवर्ग में पांच बालिकाएं पंजीकृत हैं। अंडर-19 आयु वर्ग में वैष्णवी शर्मा, सभ्या नेगी, हिमानी भंडारी, साक्षी कठैत सहित पांच बालिकाएं हैं। प्रशिक्षक प्रशांत बिष्ट का कहना है कि साक्षी का उत्तराखंड-19 महिला क्रिकेट टीम के कैंप के लिए चयन क्षेत्र ही नहीं जिले व मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें