रुद्रप्रयाग। जनपद में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 24 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें 20 पद पुरुष और चार पद महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं। भर्ती केवल जिले के स्थायी निवासियों के लिए होगी। जिला कमांडेंट होमगार्ड सुरेंद्र दत्त डंगवाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून से 30 जून तक आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय के नोटिस बोर्ड से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यालय के फेसबुक पेज डीसीएचजी होमगार्ड रुद्रप्रयाग से भी आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक के माध्यम से 30 जून रात्रि 11:59 बजे तक जमा करना होगा। भर्ती से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज व अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय प्राप्त कर सकते है।