फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 26 वर्षों में रुद्रप्रयाग को मिले 27 जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बनने के 26 वर्षों में रुद्रप्रयाग में 27 जिलाधिकारी तैनात हो चुके हैं। इस दौरान सिर्फ दो ही डीएम ऐसे रहे हैं, जिन्होंने निर्धारित तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। औसतन सभी जिलाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष से भी कम रहा है। 17 सितंबर 1997 में अस्तित्व में आया रुद्रप्रयाग जनपद में 29 सितंबर को पहले जिलाधिकारी के तौर पर भुवनेश्वर सिंह की तैनाती हुई। इनका कार्यकाल सिर्फ 18 दिन का ही रहा। तब से शुरू हुआ ये सिलसिला आज तक जारी है। जून 2013 की आपदा के बाद जिले की कमान संभालने वाले आईएएस डा. राघव लंगर पहले जिलाधिकारी हैं, जिन्होंने तीन वर्ष से अधिक समय तक सेवा दी है। इसके बाद मई 2017 से मई 2020 तक आईएएस मंगेश घिल्डियाल का कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक का रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें