फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्डर गिरने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे रहा घंटों बंद

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर चंद्रापुरी के समीप पहाड़ीसे गिरे भारी बोल्डरों से एक घंटे बंद - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर पहाड़ियों से बोल्डर व पत्थर गिर रहे हैं, जिससे अनहोनी का खतरा बना है। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर चंद्रापुरी के समीप बोल्डर गिरने से हाईवे कई घंटे बंद रहा। वहीं ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे भी श्रीनगर से रुद्रप्रयाग के बीच कई स्थानों पर अति संवेदनशील हो रखा है। नरकोटा में पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि बारिश से पहाड़ियां कमजोर हो रखी है, जिससे हल्की बारिश से भी मलबा गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें