फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: आरएसएस ने किया पथ संचलन

Thu, 11 Apr 2024 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग मुख्यालय में पथ संचलन करते स्वयं सेवक। 
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/पुरोला। हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पथ संचलन किया गया। इस मौके पर आयोजित जनसभा में मुख्य वक्ता प्रांत पर्यावरण प्रमुख चंदन ने आरएसएस स्वयंसेवकों को पथ संचलन का महत्व बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटेश्वर महंत शिवानंद गिरी महाराज ने की। इस मौके पर जिला संघ चालक तेजपाल खत्री, कार्यवाहक शैलेंद्र, प्रचारक पंकज, सह संघ चालक सच्चिदानंद नौटियाल, प्रचार प्रमुख शशि मोहन उनियाल, विद्यार्थी प्रमुख रोशन झा, महावीर पंवार आदि मौजूद थे। दूसरी ओर पुरोला में चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत् हिंदू नूतन वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पुरोला मुख्य बाजार में पथ संचलन किया। पथ संचलन से पहले शिशु मंदिर में बौद्धिक संशोधन के दौरान जिला प्रचारक नवीन कुमार ने स्वयंसेवकों से भारतीय संस्कृति की सुरक्षा के लिए पाश्चात्य संस्कृति का त्याग करने व हिंदू धर्म की रक्षा को संगठित होने का आह्वान किया। पथ संचलन में कबूल पंवार, विधायक दुर्गेश्वर लाल, विक्रम रावत, बलदेव रावत, पवन नौटियाल, रामचंद्र पंवार, राजेश भंडारी, बृजमोहन चौहान, अरविंद खंडूड़ी, राजेंद्र गैरोला, अष्टम असवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें