रुद्रप्रयाग। तल्ला नागपुर क्षेत्र में 3.15 किलोमीटर सारी-बिजराकोट मार्ग के डामरीकरण के लिए शासन से 2.80 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। राज्य योजना के तहत इस कार्य के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। मार्ग के डामरीकरण से आवाजाही सुगम होगी। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए काम कर रही है। जनपद के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। संवाद