फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: प्रावि कोठियाड़ा के भवन की छत जर्जर

Mon, 26 Oct 2026 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठियाड़ा के भवन की छत जर्जर बनी है। ऐसे में यहां अध्ययनरत 14 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

कोठियाड़ा के ग्राम प्रधान पवन सिंह राणा ने बताया कि विद्यालय की छत जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है जिससे यहां दुर्घटना की आशंका बनी है। भवन की खिड़कियों के दरवाजे टूटे हैं और बारिश का पानी खिड़कियों के रास्ते कक्षों में पहुंच रहा है। इसके अलावा बच्चों के लिए बनाया गया पेयजल टैंक और शौचालय भी क्षतिग्रस्त हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि एक वर्ष पूर्व रुद्रप्रयाग विधायक व कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी को भी भवन मरम्मत के लिए प्रस्ताव दिया गया था लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। वहीं उपखंड शिक्षा अधिकारी तनुजा देवराड़ी ने बताया कि विद्यालय की वस्तुस्थिति से संबंधित प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। अब विद्यालय भवन की मरम्मत और बच्चों की सुरक्षा पर कार्य करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का इंतजार है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें