फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन संस्कृत प्रतियोगिता में रोहित प्रसाद अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत मास महोत्सव के तहत बीते 23 अगस्त को आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में श्रीकेदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय शोणितपुर लमगौंडी के कक्षा 11 के छात्र रोहित प्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि जीआईसी मणिगुह की कक्षा 11वीं की छात्रा मानसी ने द्वितीय व अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल रुद्रप्रयाग के कक्षा 7वीं के छात्र प्रांजल भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इन विजेताओं को पुरस्कार के रूप में क्रमश: 700, 500 और 300 रुपये चेक से दिए गए हैं। इसके अलावा जीआईसी रुद्रप्रयाग की कक्षा 12 की छात्रा सोनम व अगस्त्य पब्लिक स्कूल अगस्त्यमुनि की कक्षा 6 की छात्रा भूमिका बहुगुणा को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला है। प्रतियोगिता के जिला संयोजक आचार्य सुखदेव सिलोडी ने बताया कि जनपद स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने सुभाषितगान, गीताश्लोक, संस्कृत वंदना, स्तोत्र, संस्कृत गीत में प्रतिभाग किया। अकादमी ने यू-ट्यूब चैनल और फेसबुक पेज से समापन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें