जखोली। ब्लॉक के देवल गांव में लस्या पट्टी की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जल यात्रा के साथ शुरू हो गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी कमलेश उनियाल ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन श्रद्धालु राजराजेश्वरी मंदिर देवलगढ़ से पवित्र जल लाए, जिसे नागधारा देवल से कलशों में भरकर महिलाओं व कन्याओं ने जयकारों के बीच मंदिर प्रांगण पहुंचाया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान शंभू प्रसाद, विनोद उनियाल, पूर्व प्रधान जगदम्बा सकलानी, लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद