फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: 6.59 किमी लंबी टनल-14 का ब्रेकथ्रू

Fri, 27 Nov 2026 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सुमेरपुर से मरौड़ा तक जुड़ी सुरंग, 27 महीने की चुनौतीपूर्ण खुदाई के बाद मिली बड़ी सफलता,
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्य में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने 27 नवंबर को रुद्रप्रयाग जिले में 6.59 किलोमीटर लंबी टनल-14 का मुख्य ब्रेकथ्रू पूरा कर लिया। इसके साथ ही सुरंग के दोनों छोर आपस में जुड़ गए हैं। सुरंग की खुदाई पोर्टल-1 सुमेरपुर की ओर से 4.7 किलोमीटर और पोर्टल-2 मरौड़ा की ओर से 1.79 किलोमीटर की गई है। 27 महीने की चुनौतीपूर्ण खुदाई के बाद यह बड़ी सफलता मिली है। आबादी वाले क्षेत्र के नीचे ढीली मिट्टी और पहाड़ी की जटिल भूगर्भीय परिस्थितियों में यहां निर्माण कार्य किया गया है। आरबीएनएल के उपमहाप्रबंधक सिविल ओमप्रकाश मालगुड़ी ने बताया किटनल-14 का निर्माण कई तकनीकी चुनौतियों के बीच किया गया। पोर्टल-1 की ओर आबादी वाले क्षेत्र के नीचे करीब 110 मीटर हिस्से में बेहद ढीली मिट्टी और कम गहराई में पहाड़ की ऊपरी सतह होने के कारण खुदाई चुनौतीपूर्ण थी। उन्होंने बताया कि इस हिस्से में जमीन के ऊपर केवल 20 से 30 मीटर तक मिट्टी और चट्टान की परत थी। ऐसे में आसपास के मकानों और आबादी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष तकनीक से खुदाई की गई। इसके लिए प्री-एक्सकेवेशन और मल्टी-ड्रिफ्टिंग तकनीक अपनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें