फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: श्रद्धालुओं के खोए बैग और पर्स मालिक तक पहुंचाए

Mon, 27 Apr 2026 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। यात्रा पर आ रहे लोगों के लिए पुलिस मददगार बनी है। सोमवार को तीन लोगों के खोए बैग व पर्स पुलिस ने खोजकर मालिक तक पहुंचाया।
विज्ञापन

कर्नाटक से केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालु गुरु स्वामी अपना बैग एक वाहन में भूल गए थे। बैग में जरूरी सामान और दस्तावेज थे। सूचना मिलने पर सोनप्रयाग सब कंट्रोल रूम में तैनात अपर उपनिरीक्षक सागर कटारिया ने सीसीटीवी और लोगों की मदद से वाहन का पता लगाकर बैग बरामद किया और श्रद्धालु को सौंप दिया। एक अन्य मामले में मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान एक श्रद्धालु का हैंडबैग खो गया। आरक्षी दीपक भारती ने बैग बरामद किया और स्वामी को लौटा दिया। बैग में कीमती सामान और जरूरी कागजात मौजूद थे।वहीं बंगलूरू से आए अविनाश का पर्स भैरव मंदिर के पास कहीं गिर गया था। आरक्षी दीपक पुरोहित ने तुरंत तलाश शुरू कर पर्स बरामद किया और श्रद्धालु को लौटाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें