रुद्रप्रयाग। नगर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का बुधवार को विस्तार किया गया। व्यापारियों के हितों के लिए 10 नए पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। कार्यकारिणी में गणेश बिष्ट को कार्यकारी अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद बिष्ट और मुकीम अहमद को उपाध्यक्ष, सौरभ थपलियाल को संयुक्त महामंत्री, हर्ष डुडेजा को सह कोषाध्यक्ष, राहुल नौटियाल, आसिफ सिद्दीकी और जगदीश राणा को संगठन मंत्री तथा कपिल खन्ना को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष और नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना और जिला कोषाध्यक्ष राजेश नेगी भी मौजूद रहे। संवाद