रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में मंदाकिनी नदी में एक युवती ने छलांग लगा दी। पुलिस और स्थानीय युवकों ने उसे बचा लिया। एसडीआरएफ की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि युवती मानसिक तनाव में थी और बीते शुक्रवार से लापता थी। उसकी खोज की जा रही थी। इस दौरान युवती का मंदाकिनी नदी किनारे सौड़ी के पास होने का पता चला। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो वह नदी में कूद गई। एएसआई अनूप शर्मा एवं अन्य स्थानीय युवाओं ने युवती को बचा लिया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। संवाद