टीईटी प्रशिक्षित बेरोजगारों ने सरकार से प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है। ऑनलाइन मीटिंग के जरिए प्रशिक्षित बेरोजगारों का कहना है कि शिक्षा सचिव राधिका झा ने प्राथमिक शिक्षकों के 451 पदों के रिक्त होने की बात कही थी। इसपर उच्च न्यायालय ने 20 अक्तूबर तक विभाग को विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक शासन व विभाग की तरफ से विज्ञप्ति को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार से न्यायालय द्वारा दिए गए समय तक विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है। बैठक में अरविंद उपाध्याय, नागेंद्र भट्ट, योगिता, मनोज, आशुतोष आदि शामिल थे।